Search

धनबाद : मैथन चेकपोस्ट पर कार से 34.75 लाख रुपये जब्त, 2 हिरासत में

Maithon : मैथन चेकपोस्ट पर शुक्रवार की सुबह करीब 8 वाहन जांच के दौरान एक टाटा हैरियर कार से पुलिस ने 34.75 लाख रुपये जब्त किए हैं. रुपये ले जा रहे दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पूछताछ में उनलोगों ने अपना नाम अरिंदम चक्रवर्ती और श्रीकांत चौड़रिया बताया. दोनों पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के रहनेवाले हैं और मिनरल वायल (तेल) का व्यवसाय करते हैं. उन्होंने बताया कि रुपए व्यवसाय के हैं और इसी सिलसिले में हजारीबाग जा रहे थे. पुलिस ने बताया कि जब्त रुपये कार्टून (पैकेट) में भरकर गाड़ी में अलग-अलग स्थान पर छिपाकर रखे गए थे, जो संदेह पैदा करता है. चुनाव आयोग की टीम रुपयों की जांच कर रही है. हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों से गहन पूछताछ की जा रही थी. कार भी जब्त कर ली गई है. ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की सीमा पर मैथन में अंतरराज्यीय चेकपोस्ट बनाया गया है, जहां बंगाल से आने वाले वाहनों की 24 घंटे जांच की जा रही है. 3 अप्रैल की देर रात बोकारो रेंज के डीआईजी सुरेन्द्र झा ने सादे लिबास में चेकपोस्ट पर औचक निरीक्षण किया था. उल्लेखनीय है कि मैथन चेकपोस्ट पर 14 मार्च को 10 लाख रुपये, 17 मार्च को 1.29 लाख रुपये, 18 मार्च को 2.91 लाख रुपये और 31 मार्च को 36.4 किलो चांदी जब्त की जा चुकी है. इसके अलावा भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब भी जब्त की जा चुकी है. यह भी पढ़ें : राजद">https://lagatar.in/rjd-increases-headache-on-palamu-seat-news-of-giving-ticket-to-mamta/">राजद

ने पलामू सीट पर बढ़ा दिया सिरदर्द, ममता को टिकट देने की खबर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//