Search

 
 
 

धनबाद :  आयकर की छापेमारी में नकद 4 करोड़ जब्त, 12 लॉकर भी मिले

 

भट्ठे में मौजूद कोयले का होगा आकलन, बीसीसीएल, ईसीएल व सीएमपीडीआई से मांगे गए प्रतिनिधि

दूसरे दिन भी छापेमारी, एक हफ्ते बाद खोले जाएंगे बैंक लॉकर

Dhanbad : धनबाद के कोयला कारोबारियों के खिलाफ आयकर विभाग की टीम ने दूसरे दिन गुरुवार को भी छापेमारी जारी रखी. इस दौरान टीम ने एक करोड़ रुपये की और जब्ती की है. अब तक कुल चार करोड़ रुपये नकद जब्त हुए हैं. इसके साथ ही टीम को 12 बैंक लॉकर भी मिले हैं. जिनकी जांच की जानी है. कोक भट्ठों में रखे कोयले का आकलन किया जाएगा. इसके लिए बीसीसीएल, ईसीएल और सीएमपीडीआई से प्रतिनिधि मांगे गए हैं. भट्ठों में मौजूद कोयले का आकलन कर उनका मूल्यांकन किया जाएगा. इसके साथ ही भट्टों से अब तक मंडियों में बेचे जा चुके कोयले का भी हिसाब-किताब किया जा रहा है. ज्ञात हो कि आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को नौ कोयला कारोबारियों के 56 से अधिक ठिकानों पर एक साथ दबिश दी थी. टीम ने झारखंड, बंगाल, बिहार और छत्तीसगढ़ में छापेमारी की थी. इस दौरान कोयला कारोबारियों के आवास, कार्यालय और डीपो में टीम ने जांच पड़ताल की. धनबाद में ही करीब दो दर्जन स्थानों में छापेमारी हुई. छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही. आयकर विभाग के अनुसार छापेमारी शुक्रवार को भी जारी रहेगी. करीब एक सप्ताह के बाद लॉकरों को खोलकर उनमें मौजूद संपत्ति का आकलन किया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-a-woman-who-went-to-defecate-got-burnt-after-being-hit-by-a-hot-obi-both-children-narrowly-escaped//">धनबाद

: शौच गई महिला गर्म ओबी की चपेट में आकर झुलसी, दोनों बच्चे बाल-बाल बचे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही