Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीबीएमकेयू में यूजी की चार साल की पढ़ाई में खर्चने होंगे 7698 रुपए

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-girl-dies-after-being-hit-by-black-diamond-express/">(Dhanbad)

ने चार वर्षीय अंडर ग्रैजुएट प्रोग्राम (एफवाईयूजीपी) के फीस स्ट्रक्चर में बदलाव किया है. अब विद्यार्थियों को चार वर्ष यूजी कोर्स की पढ़ाई पूरी करने में 7698 रुपए खर्च करने होंगे. 23 जुलाई 2022 को हुई नामांकन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, सत्र 2022-23 के लिए तय फीस स्ट्रक्चर पर कुलपति की सहमति के बाद इसे जारी कर दिया गया है.

चारों वर्ष के लिए अलग-अलग फीस तय

नामांकन समिति की ओर से तय फीस स्ट्रक्चर के अनुसार, पहले वर्ष विद्यार्थियों को नामांकन शुल्क के रूप में 2637 रुपए देने होंगे. इसके बाद तीन वर्षों तक हर साल 1687 रुपए शुल्क तय किया गया है. पहले वर्ष विद्यार्थियों से रजिस्ट्रेशन फीस के लिए 250, आईडी कार्ड और लाइब्रेरी कार्ड फीस के लिए ₹50, कोर्स ऑफ स्टडीज फीस के लिए ₹100, कौशल फीस के लिए ₹100 और माइग्रेशन फीस के लिए ₹450 लिए जाएंगे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-no-fir-in-sindri-sabotage-yet-injured-sho-on-ventilator/">

धनबाद : ‘सिंदरी तोड़फोड़’ में अब तक FIR नहीं, घायल थानेदार वेंटिलेटर पर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही