Search

 
 
 

धनबाद : संविधान को खत्म कर मनुवादी व्यवस्था कायम करना चाहता है आरएसएस- दीपांकर

 

Maithon : भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि आरएसएस संविधान को खत्म कर मनुवादी व्यव्स्था कायम करना चाहता है. संविधान व लोकतंत्र पसंद जमात को इसका मिलकर मुकाबला करना होगा. दीपांकर भट्टाचार्य शुक्रवार को निरसा के जुनकुदर सब्जी बाजार में भाकपा माले के कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे. कहा कि 26 जनवरी को देश के संविधान के 75 वर्ष पूरे होगें. संविधान पसंद लोगों को एकजुट होकर संविधान विरोधी केंद्र की भाजपा सरकार को कमजोर करने की बड़ी जिम्मेवारी है. इस साल कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना के 100 साल पूरे हो रहे हैं. यह हमारे लिए गौरव की बात है. कोयलांचल से भाकपा माले के दो विधायक जीतें है और झारखण्ड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने में हमें कामयाबी मिली है. आगे भी इसे जारी रखने के लिए लगातार मेहनत करनी होगा.

इससे पूर्व दीपांकर भट्टाचार्य, निरसा विधायक अरूप चटर्जी व भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने संयुक्त रूप से कार्यालय का उद्घाटन किया. दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि भाकपा माले के कार्यालय का मतलब क्षेत्र के मजदूर, किसान, मेहनतकश व आम जनता का कार्यालय है. 16 जनवरी को पूर्व विधायक महेंद्र सिंह का 20वां शहादत दिवस मनाया गया है, जबकि 14 अप्रैल को गुरुदास चटर्जी का 25वां शहादत दिवस है. कार्यक्रम का संचालन मनोरंजन मल्लिक ने किया. मौके पर माले नेता उपेन्द्र सिंह, आगम राम, नागेन्द्र कुमार, कृष्णा सिंह, श्रीकांत सिंह, संतू चटर्जी, कल्याण राय, मानिक गोराई, अभय प्रसाद, संतोष मिश्रा, नागेन्द्र कुशवाहा आदि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : कृषि">https://lagatar.in/agriculture-minister-neha-shilpi-targeted-bjp-said-raghuvar-das-had-already-been-rejected-by-the-people/">कृषि

मंत्री नेहा शिल्पी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा – रघुवर दास को पहले ही लोगों ने नकार दिया था

हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही