Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आरएसएस का 8 दिवसीय महाविद्यालयीन प्राथमिक शिक्षा वर्ग मैथन में शुरू

Advertisement
Advertisement

डीवीसी प्लस टू हाई स्कूल में हुआ आयोजन

Maithon : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धनबाद विभाग का आठ दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग गुरुवार को मैथन में शुरू हुआ. डीवीसी प्लस टू हाई स्कूल मैथन में आयोजित महाविद्यालयय स्तरीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग में बड़ी संख्या में विद्यार्थी भाग ले रहे हैं.  धनबाद विभाग के प्रचारक प्रदीप जी ने कहा कि संघ पिछले 98 वर्षों से धर्म, संस्कृति व समाज के संरक्षण और संवर्द्धन का कार्य करते आ रहा है. इस कार्य को और गति देने के लिए प्रशिक्षित युवा कार्यकर्ताओं की आवश्यकता होती है. प्रशिक्षण का उद्देश्य इसके लिए विद्यार्थियों कौ तैयार करना है. प्रशिक्षण वर्ग में 80 महाविद्यालय के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं. इन्हें आठ दिनों तक बौद्धिक व शारिरिक प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके बाद ये सभी अपने-अपने क्षेत्र में दायित्व का नर्वहन करेंगे. मौके पर धनबाद जिला कार्यवाह ललन सिंह, मुख्य शिक्षक प्रेम राउत, जिला सह कार्यवाह धीरेंद्र कुमार, भोला जी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-members-of-sindri-handed-over-amrit-kalash-and-two-news-items-together-to-the-mlas-wife/">धनबाद

: सिंदरी के भाजपाइयों ने विधायक पत्नी को सौंपा अमृत कलश समेत दो खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही