Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : वार्ड 22 के बूथ 58 पर हंगामा, JMM नेता व समर्थकों को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

धनबाद में नगर निगम चुनाव के दौरान कई जगहों पर तनाव और विवाद की घटनाएं सामने आ रही हैं. वार्ड संख्या 22 के मेमको मोड़ स्थित सुसुनिलेवा बूथ नंबर 58 पर मतदान के बीच गामा देखने को मिल रहा है, जिससे अफरा-तफरी का माहौल है.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad :   धनबाद में नगर निगम चुनाव के दौरान कई जगहों पर तनाव और विवाद की घटनाएं सामने आ रही हैं. वार्ड संख्या 22 के मेमको मोड़ स्थित सुसुनिलेवा बूथ नंबर 58 पर मतदान के बीच गामा देखने को मिल रहा है, जिससे अफरा-तफरी का माहौल है. 

 

जानकारी के अनुसार, जेएमएम नेता राज आनंद सिंह अपने समर्थकों के साथ बूथ पर पहुंचे थे. इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उन पर धांधली का आरोप लगाया. 

 

आरोप-प्रत्यारोप के बीच स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर समर्थकों को पीटा. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति है.

 

हालांकि प्रशासन की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया जारी है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मतदान केंद्र पर स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही