Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः प्रेम विवाह के बाद पंचायत में बवाल, दोनों पक्षों में जमकर मारपीट

खुरडीह निवासी सूरज राय के पुत्र करण राय और बोकारो जिले के चंदनकियारी के रोहनियाटांड़ अमलाबाद निवासी संदीप राय की पुत्री सुलेखा कुमारी ने कुछ दिन पहले घर से भागकर शादी कर ली थी. इसकी जानकारी मिलने के बाद दोनों पक्षों की सहमति से खुरडीह बखरीटोला में पंचायत बुलाई गई.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र की नेरो पंचायत के खुरडीह बखरीटोला में युवक-युवती के प्रेम विवाह को लेकर बुलाई गई पंचायत में अचानक माहौल बिगड़ गया. दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई. धक्का-मुक्की के साथ कुर्सियां भी चलीं, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया.


जानकारी के अनुसार, खुरडीह निवासी सूरज राय के पुत्र करण राय और बोकारो जिले के चंदनकियारी के रोहनियाटांड़ अमलाबाद निवासी संदीप राय की पुत्री सुलेखा कुमारी ने कुछ दिन पहले घर से भागकर शादी कर ली थी. इसकी जानकारी मिलने के बाद दोनों पक्षों की सहमति से खुरडीह बखरीटोला में पंचायत बुलाई गई. बैठक में नेरो पंचायत के मुखिया और अमलाबाद पंचायत के मुखिया समेत दोनों पक्षों के कई ग्रामीण मौजूद थे.


पंचायत में सहमति बनी कि 15 दिनों के भीतर विधि-विधान और कानूनी तरीके से दोनों की शादी कराई जाएगी. इसी दौरान जब नवविवाहित जोड़े आशीर्वाद लेने के लिए आगे बढ़े, तो लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए मारपीट शुरू कर दी. देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए और धक्का-मुक्की के साथ मारपीट होने लगी. कुर्सियां भी चलने लगीं. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को शांत कराया.


मामला शांत होने के बाद युवती को युवक के साथ उसकी ससुराल भेज दिया गया. फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. नवविवाहित जोड़े ने बताया कि दोनों के बीच पिछले करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध था. उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है.पंचायत के दौरान किसी ने थप्पड़ मार दिया जिसके बाद विवाद बढ़ गया.

 

वहीं, युवती के चाचा ने बताया कि भतीजी ने अपने प्रेमी से भागकर शादी की थी. पंचायत में युवती की बहन ने थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई. इधर, युवक के पिता ने कहा कि बेटे ने अपनी पसंद से शादी की है. उन्होंने आरोप लगाया कि युवती के कुछ रिश्तेदार धमकी दे रहे हैं.

Uploaded Image


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही