धनबाद: भव्य कलशयात्रा के साथ घोराठी गांव में रुद्र चंडी महायज्ञ शुरू
Gomoh: तोपचांची एवं बाघमारा प्रखंड की सीमापर स्थित घोराठी गांव में श्री श्री 108 रुद्र चंडी महायज्ञ सह दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान सोमवार 29 मई को भव्य कलश यात्रा से शुरू हुआ. सुबह 8:30 बजे यज्ञ स्थल आमडीह घोराठी से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकली, जिसमें भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल हुए. कलश यात्रा में छोटे-बड़े कई स्थानीय कलाकार भगवान शंकर, माता दुर्गा, महावीर बजरंग बली आदि का रूप धारण कर आगे चल रहे थे. तपती धूप में माथे पर कलश लिए महिलाएं नंगे पांव हर हर महादेव, जय श्री राम का जयकारा लगाते चल रही थी. कलश यात्रा लगभग आमडीह घोराठी से निकल कर गोमो-बाघमारा मुख्य सड़क होते हुए माहुल टांड़ खारियो फाटक पहुंची. खरियो फाटक के समीप विवेकानंद जन सहयोग स्वयं सहायता समूह ने श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार व शर्बत की व्यवस्था की थी. कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु लगभग 3 किलोमीटर दूरी तय कर खरियो स्थित रानी तालाब पहुंची, जहां आचार्य रमेश पांडे की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 301 महिलाओं न कलश में जल भरा और पिर उसी मार्ग से वापस यज्ञ स्थल पहुंचे. आचार्य रमेश कुमार पांडे, मीठू पांडे, सुबोध कुमार पांडे ने स्थल पर विधिवत कलश स्थापित कराया. इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी पारस चौबे, संजय कुमार पांडे, खुदी मंडल, मिथ लाल शर्मा, टिंकू शर्मा, गुड्डू शर्मा, शंकर मिस्त्री, वासुदेव शर्मा, पवन शर्मा,, ब्रह्मदेव राणा, महेश मिस्त्री, बजरंग शर्मा, लखन शर्मा, बाबूलाल पांडे आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]
Leave a Comment