Gomoh: खरियो गांव में गुरुवार 29 जून को पांच दिवसीय श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ कलश यात्रा से शुरू हुआ. सुबह 8:30 बजे यज्ञ स्थल नील कंठ महादेव मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे के साथ 551 कलश के साथ भव्य शोभा यात्रा निकली. यात्रा में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे शामिल थे. कलाकारों ने भगवान शंकर, माता दुर्गा, महावीर बजरंगबली आदि का रूप धारण कर रखा था, जो कलश शोभायात्रा के आगे आगे चल रहे थे. झमाझम बारिश के बीच माथे पर कलश लिए 551 महिलाएं नंगे पांव हर हर महादेव, जय श्री राम का जयकारा लगाते चल रही थी. कलश यात्रा नीलकंठ महादेव मंदिर से चल कर जगू मोड व खरियो बस्ती का भ्रमण कर रेलवे फाटक होते हुए रानी तालाब पहुंची. पंडित निशा कर पांडेय की अगुआई में वैदिक मंत्रोचार के बीच कलश में जल भरा गया व पुनः उसी मार्ग होते हुए यज्ञ स्थल पर विधि विधान से कलश की स्थापना की गई. समिति के सदस्यों ने बताया कि यज्ञ का समापन 3 जुलाई को होगा. इस बीच पांच दिन प्रवचन, भजन कीर्तन, जागरण व भंडारा का आयोजन होगा. कलश यात्रा की अगुआई करने वाले प्रमुख गणमान्य लोगों में समिति के सदस्यों सहित खरियो ग्राम पंचायत के मुखिया मदन मोहन मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य तोपचांची हीरामन नायक, निशाकर पांडेय, लक्ष्मी कांत मंडल, जोगनी देवी, पंचमी देवी, निर्मल मंडल, महावीर मंडल, अनिता देवी, पूजा कुमारी, नेहा कुमारी, किशोर रवानी, चक्रधारी रवानी आदि शामिल थे. खरियो रेलवे फाटक के समीप विवेकानंद जन सहयोग स्वयं सहायता समूह ने कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार, शर्बत व पानी की व्यवस्था की थी. समिति के सदस्यों ने कलश यात्रा के दौरान लगभग 4 किलोमीटर की दूरी तक पूरी व्यवस्था बनाये रखने में सराहनीय भूमिका निभाई. मौके पर अध्यक्ष बिनोद कुमार, उपाध्यक्ष दीपक कुमार,कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद महतो ,सुभाष माझी, धीरन रजवार, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: गोमो के खरियो गांव में कलश यात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ शुरू
Last Updated: Jun 29, 2023 12:00 AM (IST)