Search

 
 
 

धनबाद : रुद्र पूजा से व्यक्ति, परिवार व समाज का होता है कल्याण- ब्रह्मचारी अभय

 

राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक

Dhanbad : धनबाद के राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार 20 अगस्त को सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया. आश्रम से पधारे पुरोहितों ने भगवान भोलेनाथ का दूध, दही, शहद, घी से अभिषेक कराया. सभी अनुष्ठान ब्रह्मचारी अभय, वेदाचार्य स्नेहाशीष व अर्पित दुबे के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुए. ब्रह्मचारी अभय ने बताया कि रुद्र पूजा का प्रभाव हमारी चेतना और वातावरण दोनों पर पड़ता है. यह पूजा सिर्फ व्यक्ति विशेष के लिए ही नहीं, पूरे परिवार, समाज व राष्ट्र के लिए प्रभावशाली है. पूजा में ध्यान और संकल्प का विशेष महत्व होता है. रुद्राभिषेक के लिए श्रावण मास सर्वोत्तम माना गया है. आर्ट ऑफ लिविंग के मयंक सिंह ने बताया कि हर साल सावन में वैदिक धर्म संस्थान बैंगलोर की ओर से संस्था देश भर में रुद्राभिषेक का आयोजन करती है. इस अनुष्ठान में आर्ट ऑफ लिविंग धनबाद के को-ऑर्डिनेटर गौरीशंकर, मेधा दुदानी, सोनाली, अनुप्रिया गुप्ता की अहम भूमिका रही. आयोजन को सफल बनाने में विनोद तुलस्यान, प्राचार्य सुमंत मिश्रा, प्रीति लोहानी, शरद अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, किरण अग्रवाल, सोनी, जूही, क्षितिज, रित्विक, अनिल कुमार, प्रियंका, नीतीश, अपर्णा आदि का सहयोग रहा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ptm-in-gurunanak-college-students-achievement-told-to-parents/">धनबाद

: गुरुनानक कॉलेज में पीटीएम, अभिभावकों को बताई विद्यार्थियों की उपलब्धि [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही