Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बच्चों के एमआर टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाएं- बीडीओ

Maithon : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-band-baja-and-baraat-started-with-the-end-of-holi/">(Dhanbad)

जिले के एग्यारकुण्ड प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ विनोद कर्मकार ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव व रोजगार सेवक उपस्थित थे. बीडीओ ने जल जीवन मिशन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, मनरेगा व पीएम आवास योजना पर विस्तार से चर्चा की. साथ ही 9 माह से 15 वर्ष के बच्चों के एमआर टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया. कहा कि बच्चों के टीकारण के लिए सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 अप्रैल से विशेष अभियान चलाया जएगा. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र के खराब चापानलों की सूची बनाकर प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराने की अपील की. बैठक में मुखिया मलका मेहर निगार, कंचन महतो, रीता रवानी, अजय मुर्मू, चंचला देवी, तनवीर आलम सहित सभी पंचायत सचिव व रोजगार सेवक मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-bms-will-now-fight-for-the-rights-of-contract-laborers-in-the-coal-sector-laxman-reddy/">

धनबाद : कोयला क्षेत्र में अब ठेका मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ेगा बीएमएस- लक्ष्मण रेड्डी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही