Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : विश्व हृदय दिवस पर 29 सितंबर को होगा रन फॉर हार्ट का आयोजन

Advertisement
Advertisement

रणधीर वर्मा चौक से सिटी सेंटर तक डॉक्टर, आईएमए व रोटरी के सदस्य लगाएंगे दौड़

Dhanbad : विश्व हृदय दिवस 29 सितंबर को रन फॉर हार्ट का आयोजन किया जाएगा. गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी गई. संवाददाता सम्मेलन में डॉक्टर मेजर चंदन आईएमए प्रेसिडेंट, डॉक्टर यू एस प्रसाद रोटरी क्लब के अध्यक्ष , इमेजिका हेल्थ स्कैन के निदेशक डॉक्टर एम के झा, डॉक्टर एस के झा, डॉ सुमित अग्रवाल, अनिल शर्मा मौजूद थे. आईएमए के प्रेसिडेंट मेजर चंदन ने बताया कि, इमेजिका हेल्थ स्कैन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व रोटरी क्लब की ओर से विश्व हृदय दिवस मनाया जा रहा है. इस अवसर पर धनबाद के उपायुक्त हरी झंडी दिखाकर रन फॉर हार्ट को रवाना करेंगे. डॉ यूएस प्रसाद ने बताया कि रन फॉर हार्ट वॉक और जॉग का आयोजन 29 सितंबर को सुबह रणधीर वर्मा चौक से सिटी सेंटर तक किया जाएगा. धनबाद शहर के प्रमुख डॉक्टर, आईएमए व रोटरी के सदस्य सहित सैकड़ों लोग शामिल होंगे. डॉ एमके झा ने बताया इस वर्ष का थीम है यूज हार्ट एंड नो हार्ट मतलब अपने हृदय का व्यवहार करें और अपने हृदय को जानें. इसी थीम के तहत इस वर्ष का विश्व हृदय दिवस पर रन फॉर हार्ट का आयोजन किया जा रहा है. अपने दिल को स्वस्थ रखें, इसके लिए इमेजिका हेल्थ स्कैन द्वारा 29 सितंबर से 28 अक्टूबर तक धनबाद वासियों के लिए जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा. ह्रदय से संबंधित बीमारियों को रोकने के लिए अपने दिल की देखभाल कैसे करें, लोगों को इसकी जानकारी भी देंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही