Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: ईसीआरकेयू के बैनर तले रनिंग कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) लोको और ट्राफिक रनिंग कर्मचारियों ने 20 मार्च सोमवार को धनबाद रेलवे प्लेटफार्म संख्या एक पर क्रू लाबी में प्रदर्शन किया व रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. रेल कर्मचारी सोमेन दत्ता ने बताया कि लोको और ट्राफिक रनिंग कर्मचारियों के प्रति गलत रवैया अपनाया जा रहा है. रेल प्रशासन ऐसी नीतियों को लागू करना चाहता है, जिससे कर्मचारी नाराज हैं. उन्हीं गलत नीतियों के विरोध मे आज ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के दिशा निर्देश पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की ओर से प्रदर्शन किया गया. विरोध प्रदर्शन के बाद क्रू लॉबी इंचार्ज नरेश महतो को मांग पत्र भी सौंपा गया. प्रदर्शन में एन के खवास, नेताजी सुभाष, बीके दुबे, उपेंद्र मण्डल, प्रशांत बनर्जी, जेके साव, एके दा, पिंटू नंदन, परमेश्वर कुमार, आरएन विश्वकर्मा, आरके सिंह, टीके साहू, सीएस प्रसाद, एस मंजेश्वर राव, आरके गोप, इस्लाम अंसारी, धुरंधर यादव, अशोक कुमार प्रसाद, इजहार आलम, विमान मंडल, सुरेंद्र चौहान, अमरजीत यादव, मंटू सिन्हा, नागेंद्र सिंह, संदीप खमारु, एके दास आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही