Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सेव यूथ सेव नेशन को लेकर मैथन पहुंचे रूपेश मकवाना

Maithan : सेव यूथ सेव नेशन के उद्देश्य से दिल्ली के रूपेश मकवाना ने गोल्डेन क्वाड्रिलेट्रल रेस के क्रम में 3 मई बुधवार को झारखंड राज्य की सीमा मैथन में प्रवेश किया. मैथन पहुंचने पर पोस्ट ऑफिस चौक के समीप कालीपहाड़ी उत्तर पंचायत के मुखिया बबलू चौधरी के नेतृत्व में मैथन वासियों ने उनका भव्य स्वागत किया. श्री मकवाना ने कहा कि दौड़ का उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना है. आज युवा नशा व मोबाइल के चंगुल में फंसकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं. युवा नकारात्मकता शिकार हो रहे हैं, जिससे समाज एवं राष्ट्र का भविष्य खराब हो रहा है. कहा कि नकरात्मक सोच के कारण युवाओं का फायदा गलत प्रवृत्ति के लोग उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है. बस उन्हें जागरूक कर सकरात्मक काम के लिए प्रेरित करना होगा. उन्होंने बताया कि  21 फरवरी को दिल्ली के इंडिया गेट से सेव यूथ सेव नेशन के नारे के साथ क्वाड्रिलेट्रल रेस शुरू किया था, जो दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल होते हुए आज झारखंड पहुंचा है. अब तक 72 दिनों में 48 सौ किलोमीटर की दूरी तय कर ली है. अब झारखंड, बिहार, यूपी होते हुए वापस दिल्ली इंडिया गेट पहुंचेंगे. इस दौरान 75 सिटीज एवं चार मेजर सिटीज दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई एवं कोलकाता को स्पर्श करने का लक्ष्य पूरा हो चुका है. स्वागत करने वालों में मुखिया बबलू चौधरी, वाईएसी क्लब के कोच प्रमोद पासवान, रंजित झा, हरेराम कुमार, सनोज प्रसाद, सुनील कुमार, विकास किस्कू, विजय चौधरी, संध्या कुमारी, पम्मी कुमारी, अंतुरिका कुमारी, आकाश कुमार, प्रोनिता कुमारी, सीमा कुमारी, सूरज कुमार, अनिता कुमारी, श्रावणी कुमारी, पंकज कुमार एवं क्लब के अन्य सदस्य शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही