Search

 
 
 

धनबाद : प्राथमिक विद्यालय किस्टोपुर में रूआर का समापन, बच्चों को मिले उपहार

 

 डॉ संगीता करण की टीम ने की स्वास्थ्य जांच, बांटी कॉपी, कलम व किताब

Govindpur : प्राथमिक विद्यालय किस्टोपुर में बुधवार को रूआर- 2023 कार्यक्रम का समापन समारोह पूर्वक हुआ. मुख्य अतिथि सामाजिक संस्था शक्ति सृजन की अध्यक्ष स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ संगीता करण ने विद्यालय के सभी बच्चों को स्कूली बैग, कॉपी, कलम, रबर, कटर व अल्पाहार प्रदान किया. उन्होंने विद्यालय में बच्चों का वजन मापने की वेट मशीन भी दी. प्रधानाध्यापिका डॉ शैलबाला ने डॉ संगीता करण एवं उनकी चिकित्सक टीम का स्वागत किया. डॉ करण एवं उनकी टीम ने विद्यालय के सभी बच्चों के स्वास्थ्य जांच की और उन्हें जरूरी दवाएं भी दी. नव नामांकित बच्चों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया. श्रीमती करण ने कहा कि स्कूली बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच होनी चाहिए. ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतें होती हैं. बालिकाओं में खून की कमी होती है. उन्होंने आगे भी इस विद्यालय को सहयोग देने का वादा किया. इस अवसर पर आईआईटी आईएसएम के योगाचार्य अजय कुमार ने बच्चों को योग विद्या सिखाई. बीईईओ विनोद कुमार पांडेय ने इस आयोजन के लिए डॉ करण एवं प्रधानाध्यापिका डॉ शैलबाला को बधाई दी. समारोहमें एसएमसी अध्यक्ष मानिक गोस्वामी, खगेंद्र सिंह चौधरी, समरेश सिंह चौधरी, वार्ड सदस्य यशोदा देवी, कलावती देवी, सुष्मिता कुमारी, पूजा देवी, अमरेंद्र समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही