Search

 
 
 

धनबाद: ग्रामीण भाजपा तीन सौ जगहों पर कराएगी मन की बात का प्रसारण

 
Nirsa: निरसा (Nirsa)  धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के सौवें एपिसोड का प्रसारण रविवार को तीन सौ जगहों पर कराएगी. ग्रामीण जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्रों क्रमश: निरसा, टुंडी एवं सिंदरी में सौ-सौ जगहों पर इसकी व्यवस्था की गई है. क्षेत्र के सभी भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं आम लोग मन की बात का सीधा प्रसारण देखेंगे. यह जानकारी निरसा की विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा एवं सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी व मीडिया प्रभारी रतिरंजन गिरि ने शनिवार को हर देव राम स्मृति धर्मशाला गोविंदपुर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में दी है, विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने बताया कि मन की बात के सौवें एपिसोड का ग्रामीण जिला भाजपा ने व्यापक प्रचार प्रसार किया है. अधिक से अधिक लोग इस प्रसारण को देख सकें, इसकी तैयारी की गई है. ग्रामीण भाजपा के जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के जरिए देश की जनता से सीधा संवाद पहली बार तीन अक्टूबर 2014 को किया था. प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम से सामाजिक अभियान को गति दी है. जिलाध्यक्ष ने बताया कि धनबाद ग्रामीण जिले के 4 स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम में 500 से अधिक लोग जुटेंगे,जबकि 226स्थानों पर 100 से अधिक लोगों की उपस्थिति होगी. शेष 70 स्थानों पर  50 से अधिक लोग शिरकत करेंगे. उन्होंने कहा कि पूरी भाजपा ग्रामीण एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में लगी हुई है. सोशल मीडिया के जरिये पिछले एक सप्ताह से लगातार कार्यक्रम का प्रचार प्रसार किया जा रहा है. कल सुबह प्रभात फेरी, साइकिल रैली से वातावरण तैयार किया जाएगा. प्रेस वार्ता में धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री निताय रजवार ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही