Search

 
 
 

धनबाद : हर घर जनसंपर्क अभियान के लिए वातावरण निर्माण करेगी ग्रामीण भाजपा

 
Dhanbad : भाजपा ग्रामीण संयुक्त मोर्चा की बैठक पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रंजय भारती मौजूद थे. बैठक में हर घर जनसंपर्क अभियान के लिए वातावरण निर्माण और कार्यकर्ताओं की कड़ी तैयार करने के लिये 13 जून को निरसा और सिंदरी विधानसभा में और 14 जून को टुंडी विधान सभा में संयुक्त मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसके पूर्व 31 मई तक सभी 18 मंडलों में संयुक्त मोर्चा की बैठक भी होगी. बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जनाब अनवर हयात, किसान मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विक्रांत उपाध्याय, जिला भाजपा महामंत्री निताय रजवार, मंत्री फिरोज दत्ता, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश चौधरी, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष महादेव कुम्हार, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश बाउरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो जहीरूद्दीन अंसारी, युवा मोर्चा के महामंत्री गुड्डू सिंह के अलावा  जग्गू साव, शंकर महतो, सरोज महतो, नरेंद्र हरि, मिथुन रविदास, राजेश दास, नीतू शंकर आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही