Search

 
 
 

धनबाद : ग्रामीण विस्थापित मोर्चा ने दिया धरना, दी तीव्र आंदोलन की चेतावनी

 
Putki : पुटकी (Putki) ग्रामीण विस्थापित मोर्चा ने नियोजन सहित 16 सूत्री मांगों को लेकर वेस्टर्न झरिया एरिया मुनिडीह के मुख्य द्वार पर 10 जनवरी मंगलवार को धरना दिया. मोर्चा के नेताओं ने समस्या पर शीघ्र पहल नहीं किए जाने पर तीव्र आंदोलन की चेतावनी है. जितेश कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की जमीन पर उद्योगों के कारण विस्थापित ग्रामीणों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रबंधन को 16 सूत्री मांग पत्र दिया गया था. किंतु लापरवाही बरती जा रही है. मांग शीघ्र पूरी नही की गई तो मोर्चा आंदोलन तेज करेगा.   विस्थापित ग्रामीणों की मांगों में कॉल बेड मिथेन परियोजना में नियोजन, सीबीएम प्रोजेक्ट,आउटसोर्सिंग में ग्रामीणों को 75 प्रतिशत नियोजन,  इंदु कंपनी में कुशल विस्थापित श्रमिकों को प्राथमिकता, बरडुभी बस्ती की जर्जर पानी टंकी की मरम्मत, बालूडीह, जटुडीह बड़का व मंझला बांध की सफाई, पानी व बिजली की नियमित आपूर्ति, बरडुभी तालाब में पाइप से जलापूर्ति, गावों की चिकित्सा सेवा आदि प्रमुख हैं. धरना में दुनियालाल सिंह, उमेश कुमार, विनोद कुमार सिंह, अम्बिका प्रसाद सिंह, सुभाष सिंह, श्यामजी सिंह, जगतनारायण सिंह, मनोज कुमार सिंह, धनेश्वर प्रसाद सिंह, अजय कुमार सिंह, रघुबंश सिंह, सिंटू कुमार सिंह, साधन कुमार सिंह, विक्रम कुमार राय, घनश्याम सिंह, ललन कुमार सिंह, गोपाल कुमार सिंह, संतोष कुमार आदि बैठे थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही