Nirsa : निरसा (Nirsa) निरसा प्रखंड अंतर्गत बीरसिंहपुर पंचायत के डांगापाड़ा के समीप जीटी रोड को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क का कुछ भाग जमींदोज जाने से ग्रामीणों में दहशत है. इस सड़क से होकर पांड्रा, पोद्दारडीह, सिरपुरिया, मदनपुर, सिमुलडांग आदि दर्जनों गांव के लोग आवाजाही करते हैं. समय रहते ही अगर कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया तो दर्जनाधिक गांवों का संपर्क जीटी रोड से टूट जाएगा. ग्रामीण कहते हैं कि इस मामले में जनप्रतिनिधि को सूचित करने के बावजूद सभी चुप्पी साधे हुए हैं. जिप सदस्य संजय सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. शीघ्र ही सड़क के किनारे धंसे भाग की भराई करा दी जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब तक भराई कार्य नहीं हो जाता, सतर्कता बरतें. [wpse_comments_template] .
धनबाद: निरसा में ग्रामीण सड़क हुई जमींदोज, दहशत
Last Updated: Jul 19, 2022 12:00 AM (IST)