Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गोविंदपुर से टुंडी को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़कें जर्जर, आने-जाने में परेशानी

Nirsa : गोविंदपुर प्रखंड की ग्रामण सड़कों की स्थिति ठीक नहीं है. जमडीहा, आसनबनी-2, कंचनपुर व नगरकियारी पंचायत को टुंडी प्रखंड से जोड़ने वाले खुदिया पुल हीरापुर से जमडीहा स्कूल होते हुए रोतरा, चैनपुर आदिवासी टोला से गम्हरियाटांड़ होते हुए जमडीहा तक व कुबरीटांड़ से चैनपुर तक सड़क काफी जर्जर हो गई है. गोविंदपुर व टुंडी प्रखंड के हजारों लोग उक्त सड़क से प्रतिदिन जिला मुख्यालय धनबाद आवाजाही करते हैं. सड़क जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं. वहीं, बड़े-बड़े बोल्डर भी निकल आए हैं, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उक्त पंचायतों के लोगों ने आमसभा में डीएमएफटी से उक्त सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव पारित कर गोविंदपुर बीडीओ के माध्यम से जिला मुख्यालय को भेजा था. जिला परिषद सदस्य नाजिश रहमानी ने भी डीसी को पत्र भेजकर व डीडीसी से मिलकर सड़कों को दुरुस्त करने की मांग की थी. लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण मायूस हैं. जमडीहा पंचायत के मुखिया गोविंद प्रसाद साव, कंचनपुर मुखिया बाबूराम हेंब्रम, आसनबनी-2 मुखिया गयासुद्दीन अंसारी व जिप सदस्य नाजिश रहमानी की पहल पर सांसद पीएन सिंह ने इस संबंध में डीसी को पत्र लिखा है. पत्र में कहा है कि दिसंबर 2021 में जमडीहा पंचायत सचिवालय में लगे सरकार आपके द्वार शिविर में भी ग्रामीणों ने उक्त पथों के जीर्णोद्धार के लिए डीसी को आवेदन दिया था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bulldozer-runs-on-houses-for-construction-of-kumardhubi-freight-corridor-residents-cry/">धनबाद

: कुमारधुबी फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के लिए घरों पर चला बुल्डोजर, रो पड़े रहवासी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही