Search

 
 
 

धनबाद: ग्रामीण एसपी ने की कुमारधुबी ओपी में एससी-एसटी एक्ट मामले की जांच

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) धनबाद की ग्रामीण एसपी रेशमा रमेशन बुधवार 20 जुलाई को एससी-एसटी एक्ट मामले की जांच के लिए कुमारधुबी ओपी पहुंची. साथ में निरसा एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवार भी थे. जानकारी के अनुसार मामला विगत 18 अप्रैल का है. मामले में बाघाकुड़ी निवासी रविकांत दत्ता ने सात लोगों के खिलाफ गाली गलौज, जानलेवा हमला और जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने का मामला दर्ज कराया था. मामले के सत्यापन के लिए धनबाद ग्रामीण एसपी ने दोनों पक्ष के लगभग 14 लोगों का बयान दर्ज किया. हालांकि इस मामले में एसपी ने मीडिया से दूर रहते हुए कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया. एसडीपीओ पीतांबर सिंह खरवार ने भी पत्रकारों के सवाल का जवाब नहीं दिया. मौके पर कुमारधुबी ओपी प्रभारी ललन प्रसाद,  वसीम अनवर खान  आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-business-class-happy-on-getting-exemption-from-gst-in-retail-goods/">धनबाद:

खुदरा सामान में जीएसटी से छूट मिलने पर व्यवसायी वर्ग खुश [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही