Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद ग्रामीण एसपी देखेंगे बोकारो पुलिस अधीक्षक का दैनिक कार्य

Ranchi :  धनबाद ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी बोकारो पुलिस अधीक्षक का दैनिक कार्य देखेंगे. इसको लेकर कोयला क्षेत्र के डीआईजी ने आदेश जारी किया है. उन्होंने पुलिस मुख्यालय को भी इसकी जानकारी दी है. गौरतलब है कि बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश वर्तमान में मुंबई में इलाजरत हैं. उन्होंने पूर्व में स्वीकृत अवकाश को रद्द करते हुए 15 दिनों का उपार्जित अवकाश स्वीकृत करने के लिए अनुरोध किया है. एसपी के इतने लंबे समय तक अवकाश में रहने के कारण पुलिस एसपी स्तर के कार्यों के निष्पादन में कठिनाई आ रही है. जिसकी वजह से धनबाद के ग्रामीण एसपी को बोकारो एसपी का प्रभार सौंपा गया है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही