धनबाद: देवप्रभा कंपनी के खिलाफ रैयतों ने किया डीजीएमएस के समक्ष प्रदर्शन
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) भौरा ईजे एरिया 4 ए पैच में कोयला उत्खनन का काम कर रही देव प्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ सोमवार 10 अप्रैल को दर्जनों महिलाओं ने डीजीएमएस कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि भौरा एरिया में जहां उत्खनन का काम हो रहा है, वहां एक हजार से अधिक लोग रहते हैं. सभी यहां के रैयत हैं. बावजूद आउटसोर्सिंग कंपनी के मालिक एल बी सिंह मनमानी कर रहे हैं. खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) की गाइड लाइन से हट कर कोयला निकालने काम किया जा रहा है. विरोध करने पर श्री सिंह ग्रामीणों के साथ गाली गलौज करते हैं और धमकी भी देते हैं. कम्पनी की मनमानी की वजह से घर में रहना मुश्किल हो गया है. घर से 20 मीटर की दूरी पर ब्लास्टिंग की जा रही है, जबकि डीजीएमएस के बनाए नियम के अनुसार 500 मीटर की परिधि से बाहर बालस्टिंग का काम करना है. इस नियम का घोर उलंघन हो रहा है. धूल डस्ट से लोग परेशान हैं. इतना कुछ होने के बावजूद बीसीसीएल और डीजीएमएस प्रबंधन कोई एक्शन नहीं ले रहा है. इसलिए यहां पहुंचे हैं. झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह से भी मिल चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ. डीजीएमएस से कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के साथ सुरक्षित स्थान पर बसाने व जमीन का मुआवजा देने की मांग भी की गई है. प्रदर्शन में जमस (बच्चा सिंह गुट) के मल्लू सिंह, ज्योति देवी, मुन्नी देवी, प्रभा देवी, चंदन महतो आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment