Search

 
 
 

धनबाद : करमाटांड़ कॉलोनी में नियोजन की मांग को लेकर रैयतों ने किया प्रदर्शन

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  जिले के बलियापुर प्रखंड की करमाटांड़ कॉलोनी में बुधवार 1मार्च को झामुमो के बैनर तले रैयतों ने नियोजन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. बलियापुर प्रखंड के 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के सदस्य भुवन रवानी ने बताया कि 1985 में उनलोगों की जमीन बीसीसीएल ने कॉलोनी बनाने के लिए अधिग्रहण की थी. 2016 में त्रिस्तरीय वार्ता में 19 लोगों को नौकरी देने की बात कही गई थी. लेकिन अब तक नौकरी नहीं दी गई. फिर भी कॉलोनी के लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है. जिसका विरोध हम लोग कर रहे हैं. बीसीसीएल पहले नौकरी दे, उसके बाद ही अन्यत्र शिफ्ट करें. उन्होंने कहा कि बीसीसीएल के टाल-मटोल रवैये से उपायुक्त, बीसीसीएल के सीएमडी व मुख्यमंत्री तक अवगत कराया था. लेकिन फिर भी कुछ समाधान नहीं हो पाया. जब तक नौकरी नहीं दी जाती है, तब तक किसी भी कीमत पर यहां लोगों को शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा. प्रदर्शन में भुवन रवानी, अरविंद मंडल, महेश किश्कू, शंकर रवानी, झाबु रवानी, फागू रवानी, निमाई रवानी, निर्मल पाल, गंगाधर रवानी, गणेश रवानी, विनोद रवानी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही