Search

 
 
 

धनबाद : सेल टासरा प्रोजेक्ट के लिए रैयतों ने एकमुश्त जमीन अधिग्रहण व नियोजन की रखी शर्त

 

सारडा रिपोर्ट के प्रारूप पर भू-अर्जन पदाधिकारी ने की जनसुनवाई 

Sindri : सेल के टासरा प्रोजेक्ट के लिए सामाजिक प्रभाव आकलन (सारडा) रिपोर्ट के प्रारूप पर धनबाद के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मो. मुजाहिद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में सोमवार को जनसुनवाई हुई. जनसुनवाई में झरिया सीओ रामसुमन प्रसाद, सेल चासनाला के जीएम व बड़ी संख्या में रैयत शामिल थे. रोहड़ा बांध मौजा के आर्य समाज मैदान में हुई जनसुनवाई के दौरान रैयतों ने जमीन का एकमुश्त अधिग्रहण व नियोजन की शर्त रखी. जिला भूअर्जन पदाधिकारी ने कहा कि टासरा प्रोजेक्ट के लिए 224 एकड़ भूमि का एकमुश्त अधिग्रहण किया जाएगा. आरएनआर पॉलिसी के तहत रैयतों के अधिकारों का पूरा ख्याल रखा जाएगा. उन्होंने बताया कि 28 वर्षों के लिए टासरा ओपन कास्ट परियोजना चलाने के लिए आईएमडीओ कंपनी 4 मिलियन टन प्रति वर्ष कोयला उत्पादन करेगी. पहले चरण में 1130 घरों के 3208 लोग प्रभावित होंगे. ग्रामीणों ने जनसुनवाई में सेल प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया. ग्रामीणों ने शर्त रखी कि सेल प्रबंधन टासरा और रोहड़ाबांध मौजा की एकमुश्त 224 एकड़ भूमि अधिग्रहण करे. रैयतों को विस्थापित कर नगर निगम क्षेत्र में बसाया जाए. प्रत्येक रैयत विस्थापित को पुनर्वास के लिए 5 डिसमिल भूमि चाहिए. एक एकड़ भूमि अधिग्रहण के बदले कंपनी को पीढ़ी दर पीढ़ी परिवार के एक व्यक्ति को नियोजन देना होगा. पूर्व में विस्थापित हो चुके 105 लोगों को मूलभूत सुविधाओं के साथ कंपनी नियोजन दे.

जनसुनवाई में ये रहे शामिल

जनसुनवाई में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मो मुजाहिद्दीन अंसारी, झरिया सीओ रामसुमन प्रसाद, सेल चासनाला महाप्रबंधक शिवराम बनर्जी, गौशाला ओपी प्रभारी वीरेन्द्र कुमार, झरिया सीआई अभय सिन्हा, सेल अधिकारी पंकज मंडल, केटीएमपीएल निदेशक टी रमेश, एचआर हेड चिट्टी बाबू, विजय शर्मा, मनीष सिंह, गणेश महतो, गोपाल महतो, मलय चंद्र महतो, विवेक मंडल, पूरन सिंह, मिहिर मंडल, अनिल सिंह, कपिलदेव सिंह, दशरथ ठाकुर, करण महतो, भक्तिपद पाल, सुभाष चंद्र मंडल, कालीपद मंडल, सुभाष सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शमािल थे. यह भी पढ़ें : जिला">https://lagatar.in/bermo-closure-remained-effective-due-to-the-demand-of-creating-a-district/">जिला

बनाने की मांग को लेकर बेरमो बंद रहा असरदार 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही