Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) स्थायीकरण की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से सदर अस्पताल के 2 दर्जन से अधिक अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी हड़ताल पर हैं. डीएमएफटी व कुछ अपने स्टाफो के भरोसे सदर अस्पताल में मरीजों की जांच की जा रही है. हालांकि यह व्यवस्था पूरी तरह खोखली साबित हो रही है. सदर अस्पताल से मरीजों को बिना जांच कराए वापस लौटना पड़ रहा है. डीएमएफटी के स्टाफ की मानें तो दो से तीन विभाग में वे अपनी सेवा भी दे रहे हैं, जो नाकामयाब साबित हो रही है. उनका कहना है कि स्टाफ की कमी का अस्पताल कई विभागों पर गहरा असर पड़ा है.
धनबाद: अनुबंधित कर्मियों की हड़ताल के बाद डीएमएफटी के भरोसे सदर अस्पताल
Leave a Comment