Search

 
 
 

धनबाद: स्टाफ की कमी झेल रहा सदर अस्पताल, मरीजों को बेडशीट भी नसीब नहीं

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद सदर अस्पताल में संक्रमण से बचाव के मकसद से आये डिस्पोजेबल बेडशीट स्टाफ ( धोबी ) की कमी के कारण अन्य मरीजों को दिये जा रहे हैं. विगत एक माह से सदर अस्पताल स्टाफ की कमी झेल रहा है. सदर अस्पताल के 22 कर्मचारियों को एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया है, जिनमें धोबी व स्वीपर भी शामिल हैं. अस्पताल की सफाई सहित लॉन्ड्री पर गहरा असर पड़ रहा है. मरीजों को अस्पताल प्रबंधन की ओर से कपड़े के बेडशीट की जगह डिस्पोजेबल बेडशीट पर सुलाया जा रहा है. कोविड वार्ड में भी इसका उपयोग किया जाएगा, जबकि डिस्पोजेबल बेडशीट का इस्तेमाल सिर्फ एक बार ही किया जा सकता है. विभाग इस हालत के लिए 22 स्टाफ की कमी को जिम्मेदार ठहरा रहा है.

  सर्दी के मौसम में यह बिल्कुल बेकार

सदर अस्पताल में इलाज करा रहे मरीज के परिजन रघुनाथ प्रसाद कहते हैं कि डिस्पोजेबल बेडशीट किसी काम का नहीं है. बेडशीट का साइज काफी कम है, जो पूरे बेड पर नहीं आता. यह बिल्कुल कागज की तरह पतला है और पूरी तरह पारदर्शी है. इस कड़ाके की सर्दी में इस बेडशीट से कोई फायदा नहीं है. हमें अलग से बेडशीट लगाना पड़ता है.

  मैन पावर की कमी से सफाई पर असर: राजकुमार 

अस्पताल के नोडल अधिकारी राजकुमार सिंह का कहना है कि यू तो डिस्पोजेबल बेडशीट कोविड संक्रमित मरीजों व अस्पताल में भर्ती होने वाले संदिग्ध मरीजों के लिए है. लेकिन अभी मैन पावर की कमी है. सदर अस्पताल के 22 कर्मचारियों को एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया है, जिसमे धोबी व स्वीपर शामिल हैं. इस कारण समय पर कपड़े का बेडशीट की सफाई नहीं हो पा रही है. फिलहाल डिस्पोजेबल के साथ कपड़े के बेडशीट भी देने का पूरा प्रयास कर रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही