Search

 
 
 

धनबाद : महज 1 एनेसथेटिस्ट डॉक्टर के भरोसे सदर अस्पताल, टल रहे ऑपरेशन

 
Dhanbad : सदर अस्पताल, धनबाद महज एक एनेसथेटिस्ट डॉक्टर के भरोसे है. यह स्थिति अस्पताल के 2 एनेसथेटिस्ट डॉक्टरों के तबादले से उत्पन्न हुई है. डॉ विनीत का तबादला सदर अस्पताल पाकुड़ किया गया है, जबकि डॉ संतोष कुमार का तबादला साहेबगंज किया गया है. सदर अस्पताल धनबाद में अब एकमात्र एनेस्थेटिस्ट डॉ राजकुमार सिंह बचे हैं, जो दिन में सेवा प्रदान कर रहे हैं. अस्पताल में महज एक एनेस्थेटिस्ट डॉक्टर होने से मरीजों का ऑपरेशन टाला जा रहा है. सिर्फ गंभीर मरीजों का ही ऑपरेशन किया जा रहा है. ज्ञात हो कि किसी भी तरह के ऑपरेशन में एनेसथेटिस्ट डॉक्टर की अहम भूमिका होती है. क्योंकि ऑपरेशन से पहले मरीजों को एनेस्थीसिया दिया जाता है. इसके लिए ऑपरेशन के दौरान एनेस्थेटिस्ट चिकित्सक का होना जरूरी है. सदर अस्पताल के गायनी विभाग में हमेशा मरीजों की संख्या अधिक रहती है. एनेस्थेटिस्ट डॉक्टर की कमी के कारण गायनी विभाग में भर्ती महिलाओं को प्रसव पीड़ा होने पर यदि ऑपरेशन की जरूरत हुई, तो उन्हें एसएनएमएमसीएच रेफर किया जा रहा है. इससे मरीजों ओर उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यह भी पढ़ें : दरभंगा">https://lagatar.in/darbhanga-mob-attacked-police-who-came-to-arrest-a-criminal-threw-stones-several-policemen-injured/">दरभंगा

: अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर भीड़ का हमला, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही