Search

धनबाद: सदर अस्पताल बनेगा डिजिटल, घर बैठे करा सकेंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले के कोर्ट मोड़ स्थित सदर अस्पताल को डिजिटल बनाने की योजना पर काम हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. अब मरीज घर से ही ऑनलाइन पोर्टल के जरिये अस्पताल के डॉक्टरों के बारे में जान सकेंगे. ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी ले सकेंगे. जिला प्रशासन की ओर से हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम विकसित किया जा रहा है. इस प्रणाली से अस्पताल के वाले तमाम डॉक्टर, पैरामेडिकल और कर्मचारियों को जोड़ा गया है. अब आम मरीज भी हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम के तहत डॉक्टरों की टाइमिंग, दिखाने का समय आदि पहले ही जान सकते हैं. उपाध्यक्ष डॉ संजीव कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम विकसित किया गया है. मरीज कहीं से भी अपने मोबाइल के जरिये अस्पताल में उपस्थित डॉक्टरों के बारे में जान सकते हैं और उनसे समय ले सकते हैं. इससे मरीजों को काफी सहूलियत होगी. उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम के तहत सभी डॉक्टर और कर्मचारियों की हाजिरी भी बनेगी. साथ ही निगरानी हो सकेगी कि कौन डॉक्टर ओपीडी में कितना समय दे रहे हैं. एक सप्ताह के अंदर इस पूरे सिस्टम को विकसित कर लेने की तैयारी चल रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp