Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गैस सिलेंडर लदे ट्रक को सफारी ने मारी टक्कर, बाल बाल बचे सवार

कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, तोपचांची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी

Topchachi : तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत साहोबहियार में शुक्रवार 16 जून की अहले सुबह गैस सिलेंडर लदे ट्रक (WB 25 G 6220) व सफारी (JH 01 FB 0100) गाड़ी में जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर से सफारी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. चश्मदीदों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक को पीछे से तेज रफ्तार सफारी ने ही जोरदार टक्कर मारी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक लगभग 200 मीटर तक सफारी को घसीटते हुए ले गया. उस पर सवार युवक विभूति यादव ने बताया कि वह पटना से धनबाद जा रहे थे. अचानक नींद लग जाने के कारण यह दुर्घटना हुई. सफारी में और भी दो लोग पिंटू पाठक व अमित कुमार पटेल भी सवार थे. तीनों युवकों को हल्की-फुल्की चोट आई है. ट्रक ड्राइवर ने बताया कि टक्कर पीछे से मारी गई, जिससे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया. हालत सामान्य होने में काफी वक्त लग गया. सफारी घटनास्थल से 200 मीटर तक घिसटती चली गई. सूचना मिलने पर तोपचांची पुलिस दल बल के साथ पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही