Search

 
 
 

धनबाद: भगवा रंग से पटा बाजार, शहर में गूंज रहे बोल बम के नारे

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  सावन का पावन महीना चल रहा है. कोरोना के कारण 2 साल से बंद सावन का बाजार इस साल बोल बम के नारों से गूंज रहा है. भगवान शिव के दर्शन को भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है. बड़ी संख्या में लोग बाबा नगरी देवघर जलाभिषेक के लिए जा रहे हैं. शहर का बाजार भगवा रंग से पटा हुआ है. सावन में धनबाद से लाखों शिवभक्त सुल्तानगंज जाते हैं और वहां से गंगाजल लेकर पदयात्रा करते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं. भक्तों की भीड़ ने बाजारों की रौनक बढ़ा दी है.

 खूब बिक रही है पूजा की सामग्री

बाजारों में केसरिया रंग के कपड़े से लेकर कांवर, पूजा सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है. बाजार में त्रिशूल, गेरुआ वस्त्र, टी शर्ट, महिलाओं के लिए कपड़े, सिर में बांधने के लिए भगवान शंकर की तस्वीर वाले गमछे की जमकर बिक्री हो रही है. लोग बाबा धाम जाने की तैयारी में जमकर खरीदारी कर रहे हैं. छोटे बड़े बाजारों में रौनक बढ़ गई है. गेरुआ वस्त्र की जमकर बिक्री हो रही है. कांवरियों के लिए तरह तरह के ब्रांडेड कपड़े भी बिक रहे हैं. हीरापुर कपड़ा व्यवसायी प्रतीक कुमार ने कहा कि सावन में बाजार की रौनक बढ़ी है. दो साल पहले तो बाजार में सन्नाटा था. लेकिन इस बार बाजार में बोल बम जाने वालों सहित महिलाओं ने भी जमकर खरीदारी की है. पूजा सामग्री की दुकान चलानेवाले श्रवण ने बताया कि इस बार पूजा की सामग्री खूब बिक रही है.

   महिलाएं पहनती हैं हरी साड़ी या चूड़ी

महिलाएं हरे रंग की चूड़ी व हरी साड़ी की खरीदारी कर रही है. पंडित सुधीर कुमार ने बताया कि हरा सौभाग्य का रंग होता है. सावन आते ही हर तरफ हरियाली आ जाती है. दरअसल, यह पूरा महीना प्रकृति से खुद को जोड़ने का होता है. शिव पर जल अर्पित कर भी हम खुद को प्रकृति से जोड़ते हैं. इसी तरह इस महीने हरा रंग पहनकर भक्तजन खुद को प्रकृति से जोड़ते हैं, जिसका असर उनके भाग्य पर भी होता है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-residents-will-soon-get-opportunities-to-visit-amritsar-with-mother-vaishno-devi/">धनबाद

वासियों को शीघ्र मिलेंगे मां वैष्णो देवी के साथ अमृतसर दर्शन के अवसर [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही