Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सहिया ने लगाया एसएनएमएमसीएच की महिला डॉक्टर पर दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) बलियापुर के कर्माटांड़ की एक सहिया ने एसएनएमएमसीएच की एक डॉक्टर पर उन्हें और गर्भवती महिला के परिजन के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. विरोध में बुधवार 20 जुलाई को सहिया संघ के बैनर तले सिविल सर्जन कार्यालय के गेट पर धरना पर दिया. डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की गई. धरना पर बैठी कर्माटांड की पीड़ित सहिया उर्मिला देवी ने बताया कि मंगलवार 19 जुलाई की शाम 5 : 30 बजे कर्माटांड़ की एक गर्भवती महिला को एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर मधुमिता ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की. पेसेंट के परिजन के साथ भी धक्का मुक्की की. कहा कि वे लोग स्वास्थ्य विभाग के अंग हैं. अगर मरीज को अस्पताल ले जाने पर इस तरह से व्यवहार होगा तो हमलोग कैसे काम कर करेंगे. सहिया संघ की माया सिंह ने कहा कि विभाग मामले को गंभीरता से ले और उसपर कार्रवाई करे. संघ ने डीसी,एसएसपी और सिविल सर्जन को पत्र देकर डॉक्टर मधुमिता से सभी सहिया के सामने माफी मांगने की मांग की है, नहीं तो शनिवार 23 जुलाई को आंदोलन तेज करते हुए हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है सिविल सर्जन श्यामकिशोर कांत ने मौके पर सहियाओं से बात की. उन्होंने कहा कि अगर ऐसी घटना घटी है तो गलत है. मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी. अस्पताल के अधीक्षक से कार्रवाई की बात की जाएगी साथ ही थाने को भी लिखित सूचना दी जाएगी. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही