Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सहियाओं को नहीं मिला कोरोना काल का अतिरिक्त भुगतान

 Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कोरोना महामारी में काम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सहियाओं को 1000 रुपये अतिरिक्त राशि का भुगतान का प्रावधान किया था. परंतु भुगतान नहीं हुआ. स्वास्थ्य विभाग की इस वादाखिलाफी से सहियाओं में आक्रोश है. वे विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं. 5 जनवरी गुरुवार को न्यू टाउन हॉल के समीप खड़ेश्वरी मंदिर के प्रांगण में सहिया संघ की जिला कमेटी की बैठक हुई. बैठक में बकाया अतिरिक्त राशि की मांग की गई और आंदोलनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा हुई. बैठक में धनबाद जिले के आठ प्रखंड की लगभग 2 दर्जन से अधिक सहिया मौजूद थी.. आक्रोश जताते हुए सहिया नीलम शर्मा ने बताया कि कोरोना काल में कार्यरत सहियाओं को विगत 2 वर्षों से अतिरिक्त राशि ₹1000 का भुगतान नहीं मिला. इसके अलावा फाइलेरिया उन्मूलन कार्य के लिए वर्ष 2018, 19 और 22 की भी राशि बकाया है. लेप्रोसी, मलेरिया व टीबी के लिए जागरुकता व अन्य कार्यों के लिए भी अतिरिक्त राशि नहीं मिली. उन्होंने बकाया राशि के भुगतान की मांग की और चेतावनी दी कि जल्द ही मांगें पूरी नहीं हुई तो सहिया हड़ताल पर चली जाएंगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही