Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए सहोदया ने किया प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

Advertisement
Advertisement
ज़िले में एक साथ 9 स्कूलों में कार्यशाला हुआ आयोजित
Dhanbad : सहोदया स्कूल कंपलेक्स धनबाद चैप्टर की ओर से रविवार 23 जुलाई को 9 विषयों के उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी के प्राचार्य मदन कुमार सिंह सह डिप्टी सिटी कोर्डिनेटर सीबीएसई ने किया. प्रशिक्षण में धनबाद के लगभग 42 स्कूलों के 400 शिक्षकों ने हिस्सा लिया. सीबीएसई के 25 घंटे के अनिवार्य इनहाउस प्रशिक्षण के मानक के तहत जिले में एक साथ 9 स्कूलों में इस कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशआला योजित करने वालों में द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी, सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल नवाडीह, मोंटफोर्ट एकेडमी आमाघाटा, किड्स गार्डन झरिया, एसएसएस गुरुकुलम, सेंट जेवियर्स मिशन स्कूल बरवाअड्डा, धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रान्च, डीएवी स्कूल कोयलानगर व बालिका विद्या मंदिर झरिया शामिल है. एक साथ नौ स्कूलों में कार्यशाला के आयोजन के लिए चेयरमैन एनएन श्रीवास्तव ने शुभकामनाएं दी. इस मौके पर कोर कमेटी के उपाध्यक्ष प्रमोद चौरसिया एवं पूर्णिमा सील, सचिव राजेश कुमार, संजीव साव, हेमंत कुमार ठाकुर, संतोष कुमार राम, रूना दुबे व कोषाध्यक्ष मदन कुमार सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. यह">https://lagatar.in/dhanbad-5-quintal-fishes-died-in-the-pond-in-topchanchi-fear-of-poisoning/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : तोपचांची में तालाब में मरी 5 क्विटल मछलियां, जहर देने की आशंका [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही