Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी सहियाएं

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में बुधवार 20 सितंबर से शहरी क्षेत्र की सहियाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई. हड़ताली सहियाओं ने सिविल सर्जन डॉ सीबी प्रतापन को ज्ञापन भी सौंपा.सहियाओं का कहना है कि उनकी लंबित समस्याओं का अब तक समाधान नहीं किया गया है. हर बार केवल वार्ता के बाद आश्वासन ही दिया गया, लेकिन निराकरण नहीं किया गया. बताया कि कुछ सहियाओं को काम से हटा दिया गया था, जबकि हटाए गए सहियाओं को वापस कार्य पर रखने का आदेश राज्य सरकार ने पत्र जारी कर दिया था. बावजूद जिला के पदाधिकारियों ने सहिया साथी के मामले को लटकाकर रख दिया है. समाधान नहीं होने पर सहियाओं ने बाध्य होकर शांतिपूर्ण धरना देने का निर्णय लिया. सहिया सुनीता देवी ने कहा कि जब तक समाधान नहीं हो जाता और सहिया साथी को वापस कार्य पर नहीं रखा जाता, हड़ताल जारी रहेगी. सहियाओं को समर्थन देने के लिए निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी भी धरना स्थल पर पहुंचे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही