Search

 
 
 

धनबाद : मैथन डैम के जलाशय में डूबा नाविक, खोज में जुटे ग्रामीण और पुलिस

 
Nirsa: निरसा (Nirsa) मैथन डैम थर्ड डाइक फायरिंग रेंज के समीप शनिवार 2 जुलाई को डैम के जलाशय में यात्रियों को भ्रमण कराने गया नाविक खुद डूब गया.  डैम के किनारे कल्याणेश्वरी पुलिस दल बल के साथ स्थानीय नाविकों की मदद से खोजबीन कर रही है. रविवार 3 जुलाई को दोपहर तक खोजबीन का कोई परिणाम नहीं निकला है. पुलिस और स्थानीय लोग नाविक की खोज में लगे हुए थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार नौका चालक सुलेमान अंसारी उर्फ पहाड़ी बाबा (60) शानिवार को प्री वेडिंग शूटिंग के लिए मैथन डैम आये पर्यटकों को लेकर जलाशय में गया था.  बताया जाता है कि वह यात्रियों को टापू पर उतार कर तथा नाव को किनारे खड़ी कर डैम में स्नान कर रहा था, तभी पानी की तेज धार उनकी नाव को कुछ दूर बहा ले गई. नाव को बहते देख चालक सुलेमान ने जलाशय में छलांग लगा दी. इसके बाद से ही वह लापता है. घटना की सूचना पाकर कल्याणेश्वरी पुलिस पहुंची. खोजबीन के साथ मामले की छानबीन जारी है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/in-dhanbad-on-july-4-the-chief-minister-will-lay-the-foundation-stone-and-inaugurate-schemes-worth-491-79-crores/">धनबाद

में मुख्यमंत्री 4 जुलाई को करेंगे 491.79 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही