Search

 
 
 

धनबाद : बैंक मोड़ गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में सैनिक प्रवेश परीक्षा 9 से

 
Dhanbad : बैंक मोड़ गुरु गोविन्द सिंह पब्लिक स्कूल में 9 जनवरी से सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी के प्रिंसिपल सह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर आशुतोष कुमार और गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल जोश थॉमस ने बताया कि 9 जनवरी को होने वाली परीक्षा में 282 छात्र शामिल होंगे. ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2022 के लिए बैंक मोड़ के गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. कोरोना काल में आयोजित होने वाली परीक्षा के मद्देनजर कोविड प्रोटोकोल के पालन के साथ परीक्षा संचालन की तैयारी शुरू हो गई है. परीक्षा संचालन में किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए 8 जनवरी को स्कूल कैंपस में मॉक ड्रिल भी होगा. कोविड-19 प्रोटोकोल के तहत स्कूल के प्रत्येक कमरे में सिर्फ 24 बच्चों को बैठने की इजाजत मिलेगी. एक बेंच पर सिर्फ एक ही छात्र बैठकर परीक्षा देगा. क्लास-6 के बच्चों के लिए दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे तक परीक्षा होगी. क्लास-9 के बच्चों के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा होगी. प्रवेश परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव यानी वास्तुनिष्ठ होंगे. उन्होंने बताया कि सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षार्थियों में अगर किसी में संक्रमण जैसे लक्षण पाए गए तो उसे दूसरे बच्चों के साथ बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी. स्कूल प्रबंधन ने अलग से आइसोलेशन रूम भी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर आशुतोष कुमार ने कहा कि बड़ी संख्या में बच्चे प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने आ रहे हैं. जिला प्रशासन को पत्र भेजकर मेडिकल टीम भेजने का आग्रह किया जाएगा, ताकि आवश्यकतानुसार बच्चों की मेडिकल जांच भी कराई जा सके. यह भी पढ़ें : दुमका">https://lagatar.in/dumka-kaun-banega-crorepati-winners-daughter-spotted-on-colors-tv/">दुमका

: कौन बनेगा करोड़पति के विजेता की बेटी नजर आई कलर्स टीवी पर [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही