Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : शान से निकली सांई की पालकी यात्रा, गूंजे सांई राम के जयकारे

Advertisement
Advertisement
सांई मंदिर के 12वें स्थापना दिवस पर महाअभिषेक पूजन व पालकी यात्रा का आयोजन
Dhanbad : शहर के राजेंद्र सरोवर बेकार बांध के पास स्थित साईं मंदिर के 12वां स्थापना दिवस पर मंगलवार 25 जुलाई को साई बाबा का भव्य महाअभिषेक पूजन व पालकी यात्रा निकाली गई. पालकी यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में बाल संरक्षण अधिकार आयोग के अध्यक्ष काजल यादव और आयोग के सदस्य सुनील वर्मा शामिल हुए. साई नाथ की प्रतिमा को भव्य व आकर्षित रूप से सुसज्जित पालकी पर सवार कर गाजे-बाजे के साथ पालकी यात्रा निकली. पालकी यात्रा के दौरान रथों पर सवार शिव-पार्वती, राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान के रूप में सजे कलाकारों की झांकी आकर्षण का केंद्र रही. [caption id="attachment_710549" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/PALKI-YATRA-2-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> शोभा यात्रा में पालकी को कांधा लगाते श्रद्धालु[/caption] पालकी शोभा यात्रा को नगर भ्रमण कराया गया. शोभा यात्रा मंदिर परिसर से यात्रा शुरू होकर बेकारबांध, सिटी सेंटर, एसएसएलएनटी कॉलेज, रणधीर वर्मा चौक, डीआरएम चौक से होते हुए पूजा टॉकिज के समीप वापस मंदिर पहुंची. यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल हुई. सांई के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा. साईं की भक्ति गीतों पर झूमते गाते भक्त मंदिर पहुंचे. जिसके बाद मंदिर में भंडारा का आयोजन किया गया. संध्या में महाआरती व भक्ति जागरण का किया जाएगा. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नमिता पाठक, चंडी कुमार, ओम पाठक, नरेश खन्ना, कुणाल कुमार, किशोर पाठक, संजय मालाकार व अन्य शामिल हैं. यह">https://lagatar.in/dhanbad-mla-mathura-mahato-laid-the-foundation-stone-of-the-boundary-wall-of-the-school/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : विधायक मथुरा महतो ने किया स्कूल की चहारदीवारी का शिलान्यास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही