Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ को लेकर जिले में कई देशभक्ति कार्यक्रमों व जागरूकता रैली का तांता लगा हुआ है. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की दीदियों का उत्साह भी कम नहीं है. बुधवार को जेएसएलपीएस के सभी प्रखंड के सखीमंडल ने क्षेत्र में घूम-घूम कर मुखिया एवं अन्य पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों के बीच ‘स्मार पत्र‘ के साथ राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया. जनप्रतिनिधियों को 12 से 15 अगस्त को हर घर तिरंगा के अंतर्गत संकुल स्तर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए आमंत्रित भी किया गया. जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति का आश्वासन दिया. जेएसएलपीएस के कर्मियों ने भी दीदियों का साथ देकर फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए ध्वजारोहण करने पर चर्चा की. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-padyatra-taken-out-under-the-leadership-of-bdo-under-the-tricolor-campaign-at-har-ghar/">धनबाद
: बीडीओ के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई पदयात्रा [wpse_comments_template]
: बीडीओ के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई पदयात्रा [wpse_comments_template]
Leave a Comment