Search

 
 
 

धनबाद: विज्ञान विषय में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली साक्षी पुरस्कृत

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) डीएवी पब्लिक स्कूल, सिंदरी की छात्रा साक्षी कुमारी को 10वीं विज्ञान की परीक्षा में शत प्रतिशत अंक प्राप्त होने पर स्कूल प्रबंधन ने पुरस्कृत किया है. इस अवसर पर झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अजय कुमार वर्मा ने साक्षी और अन्य टॉपर छात्रों को बधाई देते हुए पुरस्कृत किया.  विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष कुमार ने भी साक्षी को पुरस्कृत किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की. साक्षी ने बताया कि आगे चलकर वह विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती है. बताया कि उसे स्कूल में पढ़ाई करके ही यह उपलब्धि हासिल हुई है. घर में उसने सिर्फ रिवीजन किया था. कहा कि उसके लिए शिक्षक ही मार्गदर्शक रहे हैं. साक्षी के पिता शिव चंद्र ठाकुर सीईएफ़ई में कार्यरत हैं. साक्षी की मां लीला देवी गृहिणी हैं. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही