Search

 
 
 

धनबाद : असली कीमत पर सरकारी दुकान में नकली शराब की बिक्री

 

दो सरकारी दुकानों से नकली शराब बेचते 2 सेल्समैन गिरफ्तार

Dhanbad : धनबाद कोयलांचल में नकली शराब का धंधा जोरों पर है. शहर में शराब के शौकीन सरकारी दुकानों से असली कीमत पर नकली शराब खरीद रहे हैं. यह दावा खुद धनबाद उत्पाद विभाग के अधिकारी कर रहे हैं. गुरुवार को धनबाद की दो सरकारी दुकानों से नकली शराब बेचते दो सेल्समैन गिरफ्तार किए गए थे. धनबाद में दो दर्जन से अधिक नकली शराब की मिनी फैक्ट्री हैं, जहां मिथाइल अल्कोहल व स्प्रिट आदि केमिकल से शराब बनती है. सूत्रों के अनुसार शहर से लेकर कोलियरी क्षेत्रों और गांवों में अवैध धंधेबाज देसी-विदेशी शराब बनाते हैं. कई धंधेबाज सेटिंग कर सरकारी दुकानों में भी नकली शराब खपा रहे हैं.

सेल्समैन को होता है 50 से 60 फीसदी फायदा

नकली शराब की बिक्री से सेल्समैन को 50 से 60 फीसदी फायदा होता है. भुईफोड़ व मनईटांड़ में गुरुवार को औचक छापामारी में दो सेल्समैन पकड़े गए, जो सरकारी दुकानों में नकली शराब बेच रहे थे. दोनों के घर में छापामारी में पता चला कि दोनों ने वहां गोदाम बना रखा था, जहां नकली शराब की कई बोतलें जब्त की गईं. उत्पाद विभाग ने सेल्समैन अमित कुमार व अनुज यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया. शुक्रवार को सहायक उत्पाद आयुक्त संजय मेहता के निर्देश पर धनबाद में कई दुकानों में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब की बोतलों की जांच की गई. इससे धंधेबाजों में हड़कंप है. धनबाद में 139 दुकानों की जांच हो रही है. शहर के हीरापुर, तोलीपाड़ा, झरिया, टुंडी, गोविंदपुर, राजगंज, बरवाअड्डा, तोपचांची, भूदा, धैया, निरसा व मैथन आदि क्षेत्रों में नकली शराब की मिनी फैक्ट्री है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tribal-movement-postponed-after-talks-with-ecl-gm/">धनबाद

: ईसीएल जीएम से वार्ता के बाद आदिवासियों का आंदोलन स्थगित 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही