Search

 
 
 

धनबाद: प्रधान डाकघर में तिरंगा की बिक्री शुरू, मिल रही है विशेष छूट

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर धनबाद के उप मुख्य डाकघर में तिरंगा झंडा की बिक्री शुरू हो गई है. अधिक से अधिक लोगों तक तिरंगा पहुंचाने के लिये डाकघर में विशेष छूट भी दी जा रही है. यहां पर कोई भी राष्ट्रीय ध्वज ₹25 में खरीद सकता है. धनबाद के मुख्य डाकपाल का कहना है कि अभी तक 3200 तिरंगा झंडा की बिक्री हो चुकी है. झंडे की डिमांड को देखते हुए रांची से और मांग की गई है. प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. धनबाद के वरिष्ठ डाकपाल मनोज कुमार साह ने बताया कि इस अभियान में शामिल होकर सभी को सस्ती दर पर तिरंगा झंडा उपलब्ध करा रहे हैं. काउंटर पर मौजूद लोगों ने कहा तिरंगा हमारी आन, बान शान है. देश के कोने कोने में हर घर पर तिरंगा लहराने की तैयारी चल रही है. इसमें हम कैसे पीछे रह सकते हैं. आजादी की सालगिरह जैसे जैसे करीब आ रही है, हमारा उत्साह बढ़ता जा रहा है. देश के लोगों को आपस में जोड़ने की सरकार की यह अच्छी पहल है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tricolor-will-be-hoisted-from-12-to-15-in-all-government-semi-government-buildings/">धनबाद

: सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी भवन में 12 से 15 तक लहराएगा तिरंगा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही