Search

 
 
 

धनबाद : ट्रेड फेयर में बढ़ी बिक्री, कोलकाता के फर्नीचर आउट ऑफ स्टॉक

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के दुकानदारों के चेहरे पर चमक लौट आई है. मेले के दसवें दिन बिक्री में तेजी आ गई है. मेले में देश-विदेश से लगभग डेढ़ सौ से अधिक स्टाल पर ग्राहक मंडराने लगे हैं. कई लोग मेले में खरीदारी करते नजर आए, कई स्टॉल के पास सामान आउट ऑफ स्टॉक हो गए. कोलकाता से आये फर्नीचर व्यवसायी कुशल मुखर्जी ने बताया कि अब उनके पास धनबाद वासियों के लिए फर्नीचर नहीं बचे हैं. उन्होंने बताया कि मेले का आज दसवां दिन है और अब बिक्री के लिए सामान ही नहीं है. अब आर्डर पर ही लोगों को फर्नीचर मुहैया करा सकेंगे. उन्होंने बताया कि मेला शुरू होने के दिन 16 तारीख से इक्का दुक्का ही फर्नीचर की बिक्री हो सकी थी. अब मेले की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है और लोग खरीदारी के लिए पहुंचने लगे हैं. मेला के आयोजनकर्ता आशीष श्रीवास्तव बताते हैं कि उनका बहुत पुराना एक्सपीरियंस रहा है कि शुरुआत में लोग सिर्फ मेला घूमने तथा वस्तुओं को देखने पहुंचते हैं. अंतिम तिथि आते ही लोग खरीदारी शुरू कर देते हैं. ऐसा उन्होंने कई अन्य राज्यों में भी देखा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही