Search

 
 
 

धनबाद : सेल्स मैनेजर पर रिश्वत मांगने का आरोप, कार्यालय में तालाबंदी कर किया प्रदर्शन

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) इसीएल मुगमा क्षेत्र के डीओ धारकों ने सेल्स मैनेजर पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार 27 जुलाई को सेल्स ऑफिस कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया. डीओ धारकों का कहना है कि सेल्स मैनेजर पहले 5 रुपया प्रति टन लेते थे, अब 25 रुपये प्रतिटन की मांग कर रहे हैं. विरोध करने पर तरह-तरह का बहाना बनाकर कोयला देने में आनाकानी करते हैं. ऐसी स्थिति क्या करें, कहां जाएं. आंदोलन के सिवा दूसरा कोई विकल्प नहीं है.

 रिश्वत की राशि बढ़ाने के लिए बना रहा बहाना 

कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रंग बहादुर सिंह ने बताया कि विगत 2 माह पूर्व ईसीएल प्रबंधन द्वारा विभिन्न कोलियरियों के लिए डीओ धारकों से कोयला आवंटित कर उनसे पैसे की वसूली कर ली गयी. परंतु अभी तक कोयला आवंटित नहीं किया गया, जबकि समय सीमा खत्म होने वाली है. प्रबंधन कोयला उत्पादन नहीं होने की बात कह रहा है. उन्होंने कहा कि अगर समयावधि के बीच कोयला का उठाव नहीं किया गया तो डीओ धारकों द्वारा जमा की गयी राशि से मोटी रकम काट ली जाएगी.

 पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की

उन्होंने कहा कि कोयला उठाव नहीं होने की पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की है. अध्यक्ष रंग बहादुर सिंह ने सीधे तौर पर एरिया सेल्स मैनेजर को जिम्मेवार ठहराया. कहा कि रिश्वत की राशि बढ़ाने के लिए ही कोयला का उत्पादन ठप कर रखा है. इसका खामियाजा डीओ धारकों को भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि स्थिति में अगर सुधार नहीं हुआ तो मुगमा एरिया के सभी डीओ धारक गोलबंद होकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-people-are-facing-the-load-shedding-of-dvc-and-jbvnl-together/">धनबाद:

डीवीसी व जेबीवीएनएल की लोडशेडिंग एक साथ झेल रहे हैं लोग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही