Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) देश के सर्वोच वीरता पुरस्कार से सम्मानित शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा की 32 वें शहदत दिवस पर मंगलवार 3 जनवरी को शहर के रणधीर वर्मा चौक पर श्रद्धांजलि सभा हुई. सभा में जनप्रतिनिधि, आला अधिकारी, राजनेता व शहर के गणमान्य लोगों के ने जांबाज एसपी की शहादत को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर शहीद की पत्नी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो रीता वर्मा ने कहा कि पिछले साल शहीद रणधीर जी को लेकर दो डेवलपमेंट देखने को मिले. पहला तो उनकी तस्वीर हैदराबाद के आईपीएस एकेडमी में लगाई गई और दूसरा धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम से नगर प्रशासक ने उनका नाम हटाने का काम किया. शहीद को कोई ऐसी श्रद्धांजलि देता है क्या. उन्होंने कहा कि देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आज कोई कार्यक्रम नहीं किया गया है. डीसी संदीप सिंह ने कहा कि स्टेडियम में नाम लगाने में क्या परेशानी है, इस संबंध में नगर आयुक्त से बात कर हल निकाला जाएगा. एसएसपी ने कहा कि हमारे पूर्व एसपी सर, धनबाद ही नही पूरे देश के हीरो थे. हम सभी पदाधिकारियों के लिए हमेशा प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे. इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रो रीता वर्मा, डीसी संदीप सिंह, एसएसपी संजीव कुमार, ग्रामीण एसपी रेशमा रमेशन, सांसद पी एन सिंह, विधायक राज सिन्हा आदि ने शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. जिला पुलिस के जवानों ने बैंड बाजे और राइफल के साथ उन्हें सलामी दी. [caption id="attachment_516543" align="aligncenter" width="300"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/shyamal-shahhed-300x159.jpeg"
alt="" width="300" height="159" /> शहीद श्यामल चक्रवर्ती की श्रद्धांजलि सभा में गणमान्य लोग[/caption] ज्ञात हो कि 3 जनवरी 1991 में हीरापुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में कुछ आतंकियों से लोहा लेते हुए धनबाद के पूर्व एसपी शहीद हो गए थे. उनके साथ बैंक में पैसा लेने गए श्यामल चक्रवर्ती भी आतंकियों के गोली के शिकार हो गए थे. वह उस समय आईएसएम में कार्यरत थे. आज आईएसएम गेट के पास श्यामल चक्रवर्ती स्मारक समिति की ओर से उनके स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. मौके पर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह व विनोद सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-the-endowment-of-ghats-will-put-an-end-to-the-game-of-extracting-oil-from-sand/">धनबाद:
घाटों की बंदोबस्ती से लगेगा बालू से तेल निकालने के खेल पर विराम [wpse_comments_template]

Leave a Comment