Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बीपीएल नामांकन के 551 आवेदन में एक ही लिखावट, जांच की मांग

Dhanbad : भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता प्रसाद ने जिला शिक्षा अधीक्षक को आरटीई के तहत ज्ञापन सौंपकर बीपीएल कोटा के तहत सत्र 2023-24  के लिए आवेदन में गड़बड़ी पर सवाल उठाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि 551 बीपीएल आवेदकों के आवेदन एक ही लिखावट में भरे गए हैं. इससे साबित होता है कि एक ही व्यक्ति ने फॉर्म भरे हैं. गड़बड़ी की आशंका जन्म ले रही है. उन्होंने इन 551 आवेदनों की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की है. साथ ही उन्होंने बीपीएल आवेदनों के साथ जमा किए गए बच्चों एवं अभिभावकों के जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, अभिवंचित वर्ग के प्रमाण पत्र और विद्यालय से आवास की दूरी को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं. बता दें कि ज़िले के निजी स्कूलों में बीपीएल नामांकन शुरू से ही विवादों में है. कई अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधीक्षक से लिखित शिकायत की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही