Search

 
 
 

धनबाद : समीर गायब, फिर भी बिक रही उसकी लॉटरी

 

लॉटरी का अवैध कारोबार : झरिया की बजाय सुदामडीह व भौंरा बना नया ठिकाना

Rizwan Shams  Dhanbad : धनबाद में पुलिस की लगातार दो कार्रवाइयों में झरिया के शातिर लॉटरी धंधेबाज समीर को नामजद अभियुक्त बनाने के बाद वह फरार हो गया है. लेकिन उसके ब्रांड की लॉटरी झरिया व आसपास के इलाकों में खरीदी व बेची जा रही है. समीर के गायब होने के बाद उसके कई नजदीकी उसके कारोबार की कमान संभाल रहे हैं. समीर के अलावा गोविंदपुर व कतरास के कई इलाकों में पवन झुनझुनवाला के ब्रांड की लॉटरी बिक रही है. हालांकि जोरापोखर थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के बाद यहां से हॉकर उड़ान भर चुके हैं. ये सारे हॉकर अब सुदामडीह और भौंरा की कोलियरियों में अपना नया ठिकाना बनाए हुए हैं.

पकड़े गए चारों हॉकरों को मिली जमानत

धनबाद शहर के विभिन्न इलाकों से सीआईडी की टीम ने चार दिन पहले चार हॉकरों को दबोच कर जेल भेजा था. इस मामले में सीआईडी के इंस्पेक्टर शारदा रंजन प्रसाद के बयान पर धनबाद थाने में चार हॉकरों के अलावा नौ बड़े धंधेबाजों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज हुई थी. इस कांड में मो शमीम, आनंद कुमार, गौतम कुमार चौरसिया और गोपाल आनंद को पकड़ा गया था. इन सभी को कोर्ट ने जमानत दे दी है. हालांकि धनबाद में ये हॉकर फिलहाल नहीं दिख रहे हैं और इनकी गुमटी या ठेले आदि भी बंद पड़े हुए हैं. लेकिन कुछ दिनों में ही यह हॉकर फिर से इसी धंधे में जुट जाएंगे, ऐसे संदेह पर सीआईडी ने धनबाद में अपने गुप्तचरों को छोड़ रखा है, ताकि इनकी खबर मिलती रहे.

`बड़े मगरमच्छों` को पकड़ने से मिलेगा सुराग

झरिया का समीर, कतरास का प्रदीप अग्रवाल, निरसा का आनंद साव, गोविंदपुर का कुलदीप, बिहार के  डेहरी ऑन सोन का पवन झुनझुनवाला ये सारे लॉटरी के अवैध कारोबार के बड़े मगरमच्छ हैं. सीआईडी की टीम इन लोगों को दबोचने की फिराक में है. इन लोगों के पकड़े जाने के बाद पूरे कारोबार में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इस बात का खुलासा हो सकता है. इस कारोबार में गोविंदपुर का एक सफेदपोश भी बड़ी मछली है, जो फिलहाल शराफत की जिंदगी जीने का ढाेंग रच रहा है. असल में इन कारोबारियों को लॉटरी उपलब्ध कराने का ठेका वही लेता है और इसके एवज में मोटा कमीशन लेता है.

कुछ कारोबारियों ने टिकट किए अनसोल्ड

अवैघ लॉटरी के कुछ कारोबारियों ने तीन दिनों की हॉकरों को बेची हुई लॉटरी अनसोल्ड करा दी है. अनसोल्ड का अर्थ है कि अब हॉकरों को इन लॉटरियों की कीमत नहीं देनी पड़ेगी और न ही इस नंबर पर अब प्राइज उठने पर पार्टी को इनाम दिया जाएगा. धनबाद के कुछ इलाकों में ऐसा भी हुआ है, इन लोगों के बीच चर्चा है कि अब होली के बाद फिर से कारोबार में नए तौर-तरीकों के साथ उतरा जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-6-distilleries-of-illegal-liquor-demolished-in-tetulmari-huge-quantity-of-mahua-liquor-seized/">धनबाद

: तेतुलमारी में अवैध शराब की 6 भट्ठियां ध्वस्त, भारी मात्रा में महुआ शराब जब्त 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही