Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बिना नंबर प्लेट वाहनों से ढोया जा रहा है बालू, नहीं होती है कार्रवाई

Baghmara : बाघमारा (Baghmara) धनबाद जिले के ग्रामीण इलाकों में बिना नंबर प्लेट वाहनों से बालू का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. राजगंज थाना क्षेत्र में रात्रि का अंधेरा छाते ही अवैध बालू लदे टैक्ट्रर रोड पर काल बन कर दौड़ते  रहते हैं. इन वाहनों की तेज रफ्तार से आए दिन दुर्घटना भी होती रहती है.  इस सड़क से हर रोज 80 से 100 ट्रैक्टर व ट्रक चलते हैं, जिनमें 60 से 70 वाहनों का ना तो नंबर प्लेट होता है और न ही रजिस्ट्रेशन. ऐसे वाहनों में ज्यादातर अवैध बालू या कोयला लदा होता है. इनमें 50 प्रतिशत वाहन के आगे या पीछे नंबर प्लेट नहीं होता. ग्रामीणों को भी यह अनियमितता खलती है. स्थानीय प्रदीप महतो कहते हैं कि यह सब पुलिस प्रशासन की लापरवाही से हो रहा है. राजगंज डोमनपुर के दुकानदार गणेश रवानी ने कहा कि डोमनपुर चौक सभी तरह के अवैध कारोबार के लिए सेफ जोन है. इधर से गिरीडीह की दूरी मात्र 30 किलोमीटर है. बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से अवैध कारोबार फल फूल रहा है.  तेज रफ्तार गाड़ियों से सड़क दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं. नंबर प्लेट नहीं होने की वजह से वाहनों का पता लगाना मुश्किल होता है.

  बिना नंबर प्लेट के वाहन का चालान का है प्रावधान

बिना नंबर प्लेट वाहनों का चालान काटने का प्रावधान है. बहुत से वाहन चालक रजिस्ट्रेशन नंबर इस प्रकार लिखवाते हैं कि वह पढ़ने वाले की समझ में ही नहीं आता. ऐसे वाहन चालकों का पुलिस चालान भी करती है. बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. बिना नंबर प्लेट वाले वाहन का इस्तेमाल अवैध धंधे में किया जाता है.

 इन वाहनों के खिलाफ पुलिस भी कुछ नहीं कर सकती

अवेध बालू की ढुलाई, कोयले के अवैध कारोबार में ऐसे वाहनों का प्रयोग किया जाता है. हालांकि पुलिस दो पहिया वाहनो के साथ पूरी सख्ती बरतती है. चालान भी काटती है. हालांकि दो पहिया वाहनों का इस्तेमाल अवैध कारोबार में किया जाता है. हालांकि पुलिस सूत्रों की मानें तो राजगंज व विभिन्न थाना की पुलिस छापेमारी कर अवैध बालू लदी गाड़ी को पकड़ कर थाना ले जाती है, मगर नंबर प्लेट नहीं रहने के कारण पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती और गाड़ी थाना से छूट जाती है. DTO राजेश कुमार से जब फोन पर बात की गई तो उन्होंने सवाल सुनने के बाद जवाब देने में आनाकानी की, कहा अभी बैठक में हूं और फोन कट कर दिया. यह भी पढ़ें: धनबाद:राजगंज">https://lagatar.in/dhanbad-road-accident-on-rajganj-nh2-one-killed/">धनबाद:राजगंज

NH2 पर सड़क हादसा, एक की मौत [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही