Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चिरकुंडा नगर परिषद के नए कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान ने संभाला पदभार

Advertisement
Advertisement
कहा, नये विजन के साथ सबके सहयोग से चिरकुण्डा को स्वच्छ व सुंदर बनाएंगे
Maithon : चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय में बुधवार 13 सितंबर को नये कार्यपालक पदाधिकारी का स्वागत और निर्वतमान कार्यपालक पदाधिकारी को विदाई दी गई. नये कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान ने चिनप में अपना योगदान दिया. निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर व बुके देकर स्वागत किया. वहीं निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कर्मकार को निवर्तमान चिनप अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी ने शॉल ओढ़ाकर व बुके देकर सम्मानित किया. पदभार ग्रहण करने के बाद नये कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान ने कहा कि एक नये विजन के साथ इस चिरकुंडा को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे. उन्होंने कहा कि ये उनका पहली पोस्टिंग है. उन्हें बहत कुछ अभी सीखने की ज़रूरत है. कहा कि वे हमेशा नगर परिषद क्षेत्र की जनता के लिए तत्पर रहेंगे. साथ ही शेष बचे विकास कार्य को जल्द पूरा करने का काम करेंगे. मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी,  सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/aman-singh-gangs-shooter-buchan-singh-got-bail/">यह

भी पढ़ें : अमन सिंह गैंग के शूटर बूचन सिंह को मिली बेल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही