Search

 
 
 

धनबाद: ट्रिनिटी गार्डन में संघवी की हत्या या आत्महत्या, नहीं बता पा रही पुलिस

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद के भेलाटांड़ स्थित ट्रिनिटी गार्डन में 13 वर्षीय संघवी ठाकुर की मौत  अब भी रहस्य बनी हुई है. संघवी की हत्या हुई या उसने आत्महत्या कर ली, इस गुत्थी को सुलझाने में पुलिस अब तक नाकाम रही है. विगत 15 फरवरी को ट्रिनिटी गार्डन के सात मंजिला अपार्टमेंट से 13 वर्षीय बच्ची कैसे गिरी, वह खुद छत पर गई या किसी के कहने पर, उसे किसी ने नीचे धकेला या किसी विषम परिस्थिति में वह खुद नीचे कूद गई. ये सारे सवाल पुलिस अनुसंधान को उलझाये हुए हैं, जबकि गुजरते समय के साथ बच्ची के परिजनों व शुभचिंतकों को न्याय दूर दूर तक नजर नहीं आ रहा.

   पिता का दावा कि बेटी की हुई है हत्या

संघवी के पिता चंदन ठाकुर ने बुधवार 22 मार्च को ट्रिनिटी गार्डन में प्रेस वार्ता की. उन्होंने कहा कि धनबाद पुलिस उनकी बच्ची की मौत के मामले को रफा दफा करने में लगी हुई है. उनका कहना है कि बेटी की हत्या हुई है और न्याय के लिए उन्हें जहां भी जाना पड़े, जाएंगे. उनकी मांग है कि धनबाद पुलिस अपने काम में तेजी लाए, अन्यथा जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा जाए.

  वीडियो फुटेज दिखाकर की न्याय की मांग

प्रेस वार्ता में उन्होंने एक वीडियो फुटेज भी दिखाया. कहा कि यह वीडियो साफ बताता है कि संघवी की हत्या हुई है. कहा कि लोग अफवाह फैला रहे हैं कि यह आत्महत्या है.  परंतु यह सच नहीं है. उनकी बेटी की सोची समझी साजिश के तहत हत्या हुई है. चंदन ठाकुर ने कहा कि जांच जल्द हो और न्याय मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है. वह किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं.  वह चाहते हैं कि जो भी दोषी है, उसको सजा मिले.

  पुलिस आरोपी को दे रही है प्रश्रय: परिजन

प्रेस वार्ता में बच्ची के मामा भवानी शरण ने कहा कि ऐसी घटना झारखंड में और भी बेटियों के साथ होती है, जिसे दबा दिया जाता है. लेकिन संघवी की मौत के मामले में यह सब नहीं होने देंगे.  न्याय दिलाकर रहेंगे, ताकि झारखंड की बेटियां अत्याचार नहीं सहे और ऐसे लोगो से लड़े. अगर दोषियों को सजा मिलती है, तो झारखंड की बेटियों के बीच एक संदेश जाएगा कि दोषियों को पकड़ा जाता है और उन्हें सजा भी मिलती है. लेकिन पुलिस मामले को घुमाने में लगी है. मामा आध्या शरद ने कहा कि अगर धनबाद पुलिस मामले को सुलझाने में कामयाब नही हो पा रही है, तो मामला सीबीआई को सौंप दे. कहा कि पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं रही, प्रश्रय दे रही है. संघवी ठाकुर के मामा ने वीडियो फुटेज दिखाते हुए कहा कि पुलिस मामले में तेजी लाए. कहा कि पुलिस दबाव में है और मामले को आत्महत्या का रूप देने में लगी हुई है. बता दें कि संघवी ठाकुर कार्मेल स्कूल की छठी कक्षा की छात्रा थी.13 मंजिला अपार्टमेंट से 15 फरवरी को गिर कर उसकी मौत हो गई थी. घटना के 37 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. पुलिस पता नहीं लगा पा रही कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का. हालांकि परिजनों ने फुटेज दिखा कर कुछ राज खोला है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही